भंडारे के साथ हुआ लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं रामकथा का समापन, अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट-भिलाईनगर-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

भिलाईनगर — खुर्सीपार श्रीराम चौक दशहरा मैदान में आयोजित श्रीराम ज्ञानयज्ञ का हवन , सहस्त्रधारा एवं भंडारे के साथ समापन हुआ। कथा के विश्राम दिवस पर राष्ट्रीय संत श्री चिन्मयानंद बापू द्वारा सीताहरण , लंकादहन , राम रावण युद्ध ,विभीषण का राज्याभिषेक सहित राजा राम के राजतिलक प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया।
रामायण हमें जीवन जीने की सही मार्ग प्रशस्त करती है। रामायण हमें आदर, सेवा भाव, त्याग व बलिदान के साथ दूसरों की सम्पत्ति पर हमारा कोई अधिकार नहीं है ऐसा सिखाती है। बुराई और असत्य ज्यादा समय तक नहीं चलता अन्तत: अच्छाई और सत्य की जय होती है। अधर्म पर धर्म की जीत हमेशा होती आई है। श्रीराम के राज्याभिषेक के प्रसंग के दौरान पूरे पंडाल में पुष्पों की वर्षा भक्तों द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि पिछले 09 दिनों में हमने यहां प्रभु के जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों को सुना है। हमें इन सभी बातों का अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना होगा। तभी रामराज्य स्थापित किया जा सकेगा। कथा के अंतिम पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे। इन सभी के द्वारा कथावाचक चिन्मयानन्द बापू का स्मृति चिन्ह एवं साल से सम्मानित किया गया। श्रीराम जन्मोत्सव समिति व जीवन आनंद फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के अंतिम दिन आज यज्ञ में पूर्णाहूति दी गयी। और अंत में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण की।

Ravi sharma

Learn More →