ब्राह्मणों को एकजुट होने की आवश्यकता है — पुरूषोत्तम शर्मा,कल्याणी शर्मा की रिपोर्ट-जाँजगीर चाँपा-

कल्याणी शर्मा की रिपोर्ट

जाँजगीर चाँपा — ब्राम्हणों के विकास से ही राष्ट्र का विकास संभव है। आज के पुरुष प्रधान समाज में इस संगठन के महिलाओं द्वारा आगे आकर किया गया यह आयोजन अनुकरणीय एवं प्रशंसनीय है। इस संगठन को आगे बढ़ाने के लिये मेरा हर संभव सहयोग हमेशा समर्पित रहेगा।
उक्त बातें नगरपालिका चाँपा के नेता प्रतिपक्ष एवं ब्राह्मणरत्न पं० पुरूषोत्तम शर्मा (फौजी भाई) ने परशुराम भवन चाँपा में अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान के परिचय सम्मेलन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आसंदी से कही। श्री शर्मा ने आगे कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिये आप लोगों के द्वारा किये जाने वाले हर कार्यक्रमों के लिये मेरा सानिध्य आप सभी को हमेशा मिलता रहेगा। उन्होंने संगठन के कार्यक्रम के लिये परशुराम भवन को नि:शुल्क उपलब्ध कराने की बात कही। संगठन के महिला संघ प्रदेशाध्यक्ष चाँदनी शुक्ला ने कहा कि आज बालिका दुष्कर्म की घटनाओं में महिलाओं को सचेत होकर आगे आने की आवश्यकता है। इस संगठन को आगे बढ़ाते हुये हम श्रेष्ठ कार्यों की योजनाओं पर भी अमल करेंगे। संगठन के महिला संघ के प्रदेश प्रभारी कल्याणी शर्मा ने कहा कि हमें केवल सोशल मीडिया पर ही सेवा की बड़ी बड़ी बातें नही करनी चाहिये बल्कि धरातल पर भी कुछ करके दिखाने की आवश्यकता है। वर्षा पाठक ने कहा कि हमें किसी के मतों का खंडन ना करके मनसि वचसी और कर्मणी नियम से सबको साथ लेकर चलने की आवश्यकता है। जब ब्राह्मण समाज जागरुक होगा तभी दयनीय घटनाओं से नियंत्रण पाया जा सकता है।
परिचय सम्मेलन कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि पं० पुरूषोत्तम शर्मा द्वारा भगवान परशुराम के चित्र का षोडषोपचार पूजन किया गया। तत्पश्चात संगठन द्वारा बाहर से आये अतिथियों का पुष्पाहार कर स्वागत किया गया। संगठन के सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दी गयी। अंत में गौमाता को भोग लगाने के बाद सभी आये अतिथियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ,सदस्यों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेशाध्यक्ष चाँदंनी शुक्ला , प्रदेश प्रभारी कल्याणी शर्मा , तीन प्रदेश उपाध्यक्ष मंदाकिनी शुक्ला – शारदा चौबे-लता चतुर्वेदी , द्वय महासचिव गीतांजली शुक्ला-मीनाक्षी चौबे , प्रदेश संचालिका वर्षा पाठक , रत्ना पाठक , पुष्पा पाठक , मेघा पाठक , भूमि पाठक , निशा पांडेय ,सुशीला दुबे एवं जयंत शर्मा , नित्यानंद उपाध्याय , लोकेश दुबे , सौरभ शर्मा , आशीष चौबे , आशुतोष चौबे , शिवेन्द्र शुक्ला , पंकज शर्मा , पंकज पाठक , अनुराग चौबे , अभय पांडेय विशेष रूप से उपस्थित थे।

Ravi sharma

Learn More →