बिहार छात्र संघ महिला मोर्चा की तरफ से होनहार महिलाओं को किया गया सम्मानित-मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर-आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बिहार छात्र संघ महिला मोर्चा की तरफ से शहर के कुछ होनहार महिलाओं को सम्मानित किया गया.ये ऐसी महिलाएं है जिन से शहर की तमाम महिलाएं प्रेरित होती है.

इस सूची मे महिला थाना सब इंस्पेक्टर संवेदना स्नेही जी तथा उनके अन्य पुलिसकर्मी साथियों को सम्मानित किया गया साथ ही मुजफ्फरपुर की जानी-मानी मेकअप आर्टिस्ट कोमल शाह जी को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने सिर्फ शहर में ही नहीं पूरे बिहार में अपना नाम बनाया है और महिलाओं को खुद से प्रेरित की हैं.

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पे बिहार छात्र संघ के महिला विंग के तरफ से महिलाओं को हर क्षेत्र मे आगे बढ़ने और अपने मुकाम तक पहुंचने का संदेश दिया गया. प्रदेश प्रभारी स्वाति मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को समस्याओं को देख खुद को तोड़ना नहीं है बल्कि उस समस्या पर विजय प्राप्त कर दुनिया को नारी शक्ति के बारे में बताना है कि हम किसी से कम नहीं है.

मौके पर उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आंचल भारती ,जिला मंत्री मौसमी श्रीवास्तव , जिला उपाध्यक्ष जूही सिंह इत्यादि को भी पदाधिकारियों के द्वारा सम्मानित किया गया.

Ravi sharma

Learn More →