बिहार के 8 IAS अधिकारियों को बनाया गया सहायक DM,Big Breaking.. 2018 बैच के हैं सभी आईएएस

*अम्रिषा बैन्स होंगे वैशाली के सहायक डीएम*

पटना- 8 IAS अधिकारियों को सहायक दंडाधिकारी के रूप में विभिन्न जिलों में पदस्थापित किया गया है। ये सभी आईएएस 2018 बैच के परीक्ष्यमान अधिकारी हैं।सभी अधिकारी लाल बहादुर शाष्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी से प्रथम चरण के व्यवसायिक प्रशिक्षण पूरी कर जिला प्रशिक्षण के लिए बिहार आए हैं।समान्य प्रशासन विभाग ने आज सभी अधिकारियों को जिला प्रशिक्षण के लिए जिला समाहर्ता एवं सहायक दंडाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया है।

जिन अधिकारियों को जिलों में सहायक समाहर्ता बनाया गया है उनमे हैं-

काथवते मयूर अशोक- गया, वैभव श्रीवास्तव- सारण,
शेखर आनंद- किशनगंज, निखिल धनराज- बेगूसराय,
अंशुल सिंह- रोहतास,
नितिन कुमार सिंह- नालन्दा, अम्रिषा बैन्स- वैशाली,
अभिषेक रंजन- बांका

रिपोर्ट-मनीष तिवारी

Ravi sharma

Learn More →