अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
नई दिल्ली — महाराष्ट्र में घमासान राजनीतिक उथल पुथल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11:00 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के तहत देश को संबोधित करेंगे।गौरतलब है कि मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात करते हैं। यह पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल की छठी मन की बात है। इस कार्यक्रम को ऑल इंडिया रेडियो, डीडी और नरेंद्र मोदी ऐप पर सुना जा सकता है। एनबीटी पर भी आप इस कार्यक्रम से जुड़े सभी अपडेट्स पा सकते हैं।