पेपर मिल गैस हादसे के घायलों से मिले कलेक्टर एसपी-रायगढ़

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायगढ़ — रायगढ़ जिले के तेतला स्थित शक्ति पेपर मिल में हानिकारक गैस के संपर्क में आकर बीमार हुये मजदूरों से मिलने कलेक्टर यशवंत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतैष सिंह संजीवनी अस्पताल पहुंँचे। वहां उन्होंने चिकित्सकों से भर्ती मजदूरों का हाल जाना। कलेक्टर यशवंत कुमार द्वारा मजदूरों के परिजनों व अस्पताल प्रबंधन से चर्चा कर तीन मजदूरों को बेहतर ईलाज के लिये रायपुर रिफेर किये जाने की व्यवस्था करायी। कलेक्टर ने मिल संचालक को व्यक्तिगत रूप से घायलों के साथ रायपुर जाकर उनका पूरा ईलाज कराने को कहा है। साथ ही रेड क्रॉस और प्रशासन की ओर से एक पटवारी को भी रेफेर किये मजदूरों के साथ रायपुर जाने के लिये निर्देशित किया। गौरतलब है कि पुसौर के तेतला में शक्ति पेपर मिल जिसमे पेपर को रिसायकल करने का कार्य किया जाता है। लॉक डाउन के दौरान बंद इस मिल को पुनः प्रारम्भ करने से पूर्व मजदूर रिसायकल चैम्बर की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान हानिकारक गैस के संपर्क में आने पर मजदूरों की तबियत बिगड़ने लगी।जिस पर उन्हें ईलाज के लिये रायगढ़ के संजीवनी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। भर्ती करवाये गए कुल 07 मजदूरों में 03 मजदूरों डोलामणि सिदार (उम्र 35 वर्ष) सुरेंद्र गुप्ता (उम्र 28 वर्ष,) अपधर मालाकार (उम्र 40 वर्ष) को बेहतर ईलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया। वहीं शेष 04 मजदूर पुरन्धन कुमार (उम्र 21 वर्ष) , अनिल कुमार (उम्र 22 वर्ष) , निमाणी भोय (उम्र 40 वर्ष) , रंजीत सिंग (उम्र 34 वर्ष) का ईलाज संजीवनी में ही जारी रहेगा। जिसके लिये संजीवनी अस्पताल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। इस दौरान एडिशनल एसपी  अभिषेक वर्मा, एसडीएम रायगढ़ युगल किशोर उर्वशा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एस एन केशरी भी मौजूद रहे।

Ravi sharma

Learn More →