पांचवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में नवीन पटनायक ने 21 मंत्रियों के साथ ली शपथ-भुवनेश्वर-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

भुवनेश्वर — ओडिशा में हाल ही में लोकसभा चुनावों के साथ संपन्न हुये विधानसभा चुनावों में निर्णायक बढ़त बनाने के बाद नवीन पटनायक ने आज पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यहां एक बड़े समारोह में पटनायक और उनकी टीम ने पद की शपथ ली। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष पटनायक (72) ओडिशा में 05 मार्च 2000 से सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेताओं में से एक बन गये हैं। ओडिशा की 147 सदस्यों वाली विधानसभा में 112 सीटें जीतने वाली बीजद राज्य में साल 2000 से सत्तारूढ़ है।
पटनायक की कैबिनेट में कुल 11 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्य मंत्री शामिल हैं। इस बार उनके मंत्रिमंडल में 10 नए चेहरे शामिल हुये हैं। पटनायक को मिलाकर ओडिशा के मंत्रिमंडल में कुल 21 मंत्री शामिल हैं। नवीन पटनायक की बहन और जानी-मानी लेखिका गीता मेहता भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं। उड़ीसा के नवनिर्वाचित सरकार ने नरेन्द्र मोदी को भी निमंत्रण दिया था लेकिन वे शामिल नही हो पाये ।

Ravi sharma

Learn More →