पाँच राफेल आज फ्राँस से भारत के लिये रवाना-नईदिल्ली

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
————————————

नई दिल्ली — देश दुनियाँ के लिये चर्चा का विषय बना अति आधुनिक मिसाइलों और घातक बमों से लैस पाँच लड़ाकू विमान आज फ्राँस के मेरिग्नाक बेस से भारत के लिये रवाना हो चुके हैं। कई देशों की सीमाओं से होकर एक हजार किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ान भरकर लगभग 7364 किलोमीटर हवाई दूरी तय करके ये विमान 29 जुलाई बुधवार को हरियाणा के अम्बाला स्थित एयरफोर्स स्टेशन पहुँचेंगे। हालाकि राफेल की अधिकतम स्पीड 2222 किलोमीटर प्रतिघंटा है। भारत आने के दौरान ये पांँचों विमान संयुक्‍त अरब अमीरात में अबूधाबी के करीब अल-दफ्रा फ्रेंच एयरबेस पर रुकेंगे। फ्रांस से खरीदे गये इन पाँच राफेल में से दो ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन लड़ाकू विमान शामिल है।

Ravi sharma

Learn More →