पद्म पुरस्कार से सम्मानित नामों का हुआ ऐलान, अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट-नई दिल्ली-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली — गणतंत्र दिवस के मौके पर दिये जाने वाले पद्म श्री पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार 07 हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण और 118 को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। पद्म विभूषण पाने वालों में पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का भी नाम शामिल है वहीं पीवी सिंधु और मनोहर पर्रिकर को पद्म भूषण से नवाजा जायेगा। पद्म श्री पुरस्कार से 118 हस्तियों को सम्मानित किया जायेगा जिनमें लंगर बाबा जगदीश लाल आहूजा, सामाजिक कार्यकर्ता जावेद अहमद टेक,  सामाजिक कार्यकर्ता सत्यनारायण मुनडयूर, सामाजिक कार्यकर्ता एस रामकृष्ण, सामाजिक कार्यकर्ता योगी एरोन का नाम शामिल है। वहीं 1984 भोपाल गैस त्रासदी के कार्यकर्ता अब्दुल जब्बार को भी मरणोपरांत इस सम्मान से नवाजा जायेगा।

पद्म विभूषण से सम्मानित हस्तियाँ

जॉर्ज फर्नांडिस (मरणोपरांत), अरुण जेटली (मरणोपरांत), सर अनिरुद्ध जुगनाथ, एमसी मैरी कॉम, छन्नूलाल मिश्रा, सुषमा स्वराज (मरणोपरांत), पेजावरा मठ के महंत श्री विश्वेशा (मरणोपरांत)।

पद्म भूषण से सम्मानित हस्तियांँ

मुमताज अली, सैयद मुआजेम अली (मरणोपरांत), मुजफ्फर हुसैन बेग, अजय चक्रवर्ती, मनोज दास, बालकृष्ण दोषी, कृष्णाम्मल जगन्नाथन, एससी जमिर, अनिल प्रकाश दोषी, सेरिंग नंडोल, आनंद महिंद्रा, नीलकंठ रामकृष्ण माधव मेनन (मरणोपरांत), मनोहर पर्रिकर, प्रो जगदीश सेठ, पीवी सिंधु, वेणु श्रीनिवासन।

पद्मश्री से सम्मानित हस्तियाँ

जगदीश लाल आहूजा, मोहम्मद शरीफ, जावेद अहमद टाक, तुलसी गोडा, सत्यनारायण मुंदयूर, अब्दुल जब्बार, उषा चौमार, पोपटराव पवार, हरेकाला हजब्बा, अरुणोदय मंडल, राधामोहन और साबरमती, कुशल कोनवार शर्मा, त्रिनिती सावो, रविकन्नन, एस रामकृष्णन, सुंदरम वर्मा, मुन्ना मास्टर, योगी आर्यन, राहीबाई सोमा पोपेरा, हिम्मत राम भांभू, मोझ्झिकल पंकजाक्षी, कंगना रनौत, एकता कपूर, करण जौहर समेत 118 हस्तियों को पद्मश्री दिया जायेगा।

Ravi sharma

Learn More →