पंजाब में हुआ रात्रिकालीन फ्री पुलिस हेल्प का ऐलान-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

चंडीगढ़ — तेलंगाना में महिला डॉक्टर की रेप और हत्या के मामले में पंजाब सरकार ने प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिये अहम कदम उठाया है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फ्री पुलिस हेल्प का ऐलान किया जिसमें महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंँचाने की जिम्मेदारी पुलिस की होगी। सीएम अमरिंदर ने कहा कि अगर रात 09:00 बजे से सुबह 06:00 बजे तक महिला को उपयुक्त साधन नहीं मिलता है तो पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 100, 112 और सरकार की हेल्पलाइन नंबर 181पर कॉल करके महिलायें पुलिस से मदद मांँग सकती हैं। पुलिस कंट्रोल रूम की पीसीआर संबंधित स्थान पर पहुंँचेगी और महिला को घर तक छोड़कर आयेगी। राज्य मे सभी पुलिस हेडक्वार्टरों पर अलग से पीसीआर वाहन मौजूद होंगे। पंजाब पुलिस उसे सुरक्षित घर तक पहुंँचायेगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये हैं कि महिलाओं को घर छोड़ते वक्त कम से कम एक महिला पुलिस अधिकारी भी साथ में हो। तेलंगाना में पशु चिकित्सक से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले के बाद देश भर में एक बार फिर महिला सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ गई है। राज्य सरकार का मकसद पंजाब में महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना है।

Ravi sharma

Learn More →