दपूमरे के तीनों मंडल में पेंशन अदालत का होगा आयोजन

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर — रेल्वे बोर्ड के निर्देशानुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर तीनों रेल मंडलों में रेल्वे पेंशन अदालत का आयोजन किया गया है। बिलासपुर रेल मंडल में पेंशन अदालत का आयोजन दिनांक 23 अगस्त 2019 (शुक्रवार) को, रायपुर रेल मंडल में दिनांक 15 सितम्बर 2019 को एवं नागपुर रेल मंडल 23 अगस्त 2019 को किया जायेगा।
बिलासपुर रेल मंडल के समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एतद् द्वारा सूचित किया जाता है कि वे इस हेतु अपने आवेदन दो प्रति में पूर्ण दस्तावेज के साथ (जिसमें पी.एफ.नम्बर, सेवानिवृत्ति तिथि, पी.पी.ओ.नम्बर लिखना अनिवार्य है) दिनॉक 16 अगस्त 2019 (शुक्रवार) तक या इससे पूर्व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी (पेंन्शन अदालत) को आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पर विचार नही किया जायेगा।
मंडल रेल प्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के सभाकक्ष में दिनांक 23 अगस्त, 2019 (शुक्रवार) को प्रातः 11.00 बजे से किया जायेगा। मंडल के समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि वे इस हेतु अपने आवेदन दो प्रति में पूर्ण दस्तावेज के साथ (नाम ,पद, मो.नम्बर, सेवानिवृत्ति तिथि, पी.पी.ओ.नम्बर लिखना अनिवार्य है) दिनॉक 14 अगस्त, 2019 तक या इससे पूर्व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर को आवेदन कर सकते हैं।
पेन्शन अदालत में पेन्शन से सम्बन्धित शिकायतों का निराकरण किया जाता है। अगर किसी सेवानिवृत कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के पश्चात मिलने वाला बकाया निपटान एवं पेंशन भुगतान सम्बन्धित कोई शिकायत है तो वे अवश्य आवेदन करें ताकि उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा सके।
इस पेंशन अदालत में न्यायालय में विचाराधीन, विवादास्पद, उत्तराधिकारी मामला तथा अन्य नीतिगत मामलों, रेलवे बोर्ड में लंबित प्रकरण, एवं प्री-2006/पोस्ट 2006 मामलों को शामिल नही किया जायेगा।

Ravi sharma

Learn More →