तिवारी ट्रांसपोर्ट जाँजगीर द्वारा किया जा यहा राशन वितरण,अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट-जाँजगीर चाँपा-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जाँजगीर चाँपा — कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग में देश में लगभग महीने भर से लॉकडाऊन है। जिसके चलते गरीब परिवारों के सामने भोजन की समस्या खड़ी हो गई है। इस संकट की घड़ी में कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे इस उद्देश्य से अमोरा (महन्त) निवासी तिवारी ट्रांसपोर्ट जाँजगीर के संचालक आनंद तिवारी रिंकू सुपुत्र रामबिलास तिवारी – संध्या तिवारी द्वारा बरबसपुर (धाराशिव) , दहीदा (नवागढ़) , अमोरा (महन्त) में गरीब एवं असहाय परिवारों को चाँवल, आलू, नमक, तेल, हल्दी, मिर्च सहित सभी राशन सामानों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि उनके द्वारा अभी तक 06 क्विंटल चाँवल , 07 क्विंटल आलू , 04 क्विंटल प्याज सहित अन्य सभी राशन सामानों का वितरण किया जा चुका है और समयानुसार आगे भी राशन का वितरण किया जाता रहेगा। राशन वितरण के इस पुनीत कार्य में राजू साहू , राजेश साहू , मधुसूदन कश्यप , रामकृष्ण कश्यप , कमलेश तिवारी , मनोज दुबे , रामसनेही कश्यप ,भरत कश्यप , सुदर्शन कश्यप , साखीरा साहू अपनी सेवा दे रहे हैं।

Ravi sharma

Learn More →