ताजमहल एवं आगरा किला 21 सितम्बर से खुलेंगे-आगरा

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
———————————–

आगरा — आगरा जिला प्रशासन के निर्णयानुसार दुनियाँ के अजूबों में से एक एवं विश्व विरासत स्मारक आगरा का ताजमहल और आगरा किले को करीब छह महीने बंद रहने के बाद 21 सितंबर को आम जनता के लिये खोल दिया जायेगा। शहर के बाकी सभी स्मारक पहले ही खुल चुके हैं। कोरोना वायरस महामारी के कारण ताजमहल और आगरा किला समेत सभी संरक्षित स्मारकों में 17 मार्च से पर्यटकों का प्रवेश बंद कर दिया गया था। अब छह महीने की बंदी के बाद इनको आम जनता के लिये खोला जायेगा। इस फैसले से आम जनता और पर्यटक खुश हैं। यह पहला मौका है जब इन स्मारकों को इतने लंबे समय के लिये बंद रखा गया है।स्वास्थ्य और गृह मंत्रालय की गाईडलाइन के बाद पुरातत्व विभाग द्वारा स्मारकों में सैलानियों की क्षमता निर्धारित कर दी गयी है। ताजमहल में दो शिफ्ट में सैलानी जायेंगे। दोनों शिफ्टों में 2500-2500 सैलानी जा सकेंगे। आगरा किला में पहली शिफ्ट में 1200 और दूसरी शिफ्ट में 1300 पर्यटक जायेंगे। फतेहपुरसीकरी, अकबर टूम, बेबी ताज, मरियम टूम, राम बाग, मेहताब बाग और अन्य टिकट वाले स्मारकों में यह संख्या 1000-1000 तय की गई है। यहां भी दो शिफ्ट होंगी।

प्रवेश के लिए ये नियम
——————————-

स्मारकों में प्रवेश केवल ई-टिकट से मिलेगा , पार्किंग समेत सभी भुगतान डिजिटल किये जायेंगे , पर्यटकों को शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना होगा , सैलानियों को मास्क लगाना अनिवार्य, इसके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा , प्रवेश करने से पहले पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जायेगी , प्रवेश उन्हीं लोगों को मिलेगा, जिनमें कोई लक्षण नहीं होंगे , स्मारकों में प्रवेश, निकास और परिसर में भ्रमण को वनवे रूट बनेगा , स्मारक में ग्रुप फोटोग्राफी की अनुमति नहीं दी जायेगी , वैध लाइसेंस धारक गाइड और फोटोग्राफर को ही स्मारक में प्रवेश मिलेगा , कोई सैलानी स्मारक में खाने का सामान नहीं ले जा सकेगा।

Ravi sharma

Learn More →