तेलुगू अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी ने दुनियाँ को कहा अलविदा-गुंटूर

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
———————————–

गुंटूर — तेलुगू एक्टर जयप्रकाश रेड्डी (74 वर्षीय) का आज आंध्रप्रदेश के गुंटूर स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे अल्लागड्डा जिले के रहने वाले थे और फिल्मों में अपने रायलसीमा वाले खास लहजे में बोलने के कारण मशहूर थे। अपने विलन और कॉमेडी रोल्स के लिये मशहूर जयप्रकाश रेड्डी की निधन की खबर से पूरे दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री में शोक का लहर छा गया है। एक खलनायक, एक कॉमेडियन, एक कैरेक्टर आर्टिस्ट के रूप में जयप्रकाश रेड्डी ने लाखों प्रशंसकों का मनोरंजन किया है। 08 मई, 1946 को जन्मे जयप्रकाश रेड्डी ने फिल्म ‘ब्रह्मपुत्रुडू’ के साथ फिल्मी दुनियाँ में कदम रखा था। रायलसीमा बोली के साथ उन्होंने अपनी एक विशेष पहचान हासिल की थी। उन्होंने प्रेमिंचुकुंदाम रा, समरसिंहा रेड्डी, जयम मनदेरा, चेन्नकेशवरेड्डी, सीतय्या, छत्रपति, गब्बरसिंग, नायक, रेसुगुर्रम, मनम, टेम्पर, सरैनोडु और अन्य फिल्मों में वरिष्ठ और युवा कलाकारों के साथ अभिनय कर दर्शकों का दिल जीता। उनके निधन पर नेता और अनेक कलाकारों ने दुख व्यक्त करते हुये अपने संदेश में उनकी कला और सेवाओं को याद किया। तेलुगू देशम पार्टी के मुखिया एन चंद्रबाबू नायडू ने भी रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Ravi sharma

Learn More →