डी.एल.एड. और डी.एड. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर —

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित डी.एल.एड. और डी.एड. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष मुख्य परीक्षा वर्ष 2019 के परिणाम आज घोषित कर दिये गये हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव व्ही.के. गोयल ने परीक्षा परिणाम घोषित करते हुये बताया कि डी.एल.एड. और डी.एड. प्रथम वर्ष की परीक्षा में 6110 परीक्षार्थियों में 3657 उत्तीर्ण हुये वहीं शामिल हुये परीक्षार्थियों की संख्या का 59.95% है। इनमें से उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 61.99% और बालकों का प्रतिशत 57.23% है। आठ परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गये। परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है।
डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 5720 शामिल परीक्षार्थियों में से 3335 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये वहीं शामिल हुये परीक्षार्थियों की संख्या का 58.40% है। इनमें से उत्तीर्ण बालिकाओं का 60.29% और बालकों का 56.16% है। इनमें भी दो परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गये।
डी.एल.एड. परीक्षा वर्ष 2018 के प्रथम वर्ष में 5828 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुये जिनमें से 2723 बालक और 3105 बालिकायें थीं। शामिल हुये प्रशिक्षणार्थियों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 55.85 था।
डी.एड. परीक्षा वर्ष 2018 के द्वितीय वर्ष में 4223 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुये थे। जिनमें से 2023 बालक और 2214 बालिकायें थीं। शामिल हुये प्रशिक्षणार्थियों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 79.45 था।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने बताया कि डी.एल.एड. दो वर्षीय पाठ्यक्रम पिछले वर्ष 2018 से नवीन पाठ्यक्रम के साथ शुरू हुआ है। डी.एड. का नाम परिवर्तन कर डी.एल.एड. कर दिया गया है। डी.एड. परीक्षा में परीक्षार्थियों को इस बार पूरक परीक्षा में अंतिम अवसर दिया जायेगा।

Ravi sharma

Learn More →