झारखंड कि सत्ता से दूर नजर आ रही भाजपा,ताजा रुझान मे गठबंधन आगे-रांची

अरविंद तिवारी कि रिपोर्ट

रांची- झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए पांच चरणों में 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच हुए मतदान के बाद सभी सीटों के लिए ईवीएम में बंद मतों की गणना सोमवार को जारी है. झारखंड विधानसभा चुनाव में 1,087 पुरुष, 127 महिला तथा एक तीसरे लिंग के उम्मीदवारों समेत कुल 1,215 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया था.झारखंड में पांच चरणों में 29,464 मतदान बूथों में 41,870 इवीएम मशीनों पर वोट डाले गए थे. इस बीच 24 जिला मुख्यालयों में त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है. मतगणना का अधिकतम दौर चतरा में 28 राउंड और सबसे कम दो राउंड चंदनकियारी और तोरपा सीटों पर होगा. निर्वाचन आयोग ने सभी जिला मुख्यालयों में इस बाबत इंतजाम कर लिए हैं. पहला परिणाम सोमवार दोपहर 1 बजे आने की उम्मीद है. मुख्य मुकाबला सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस-झारखंड मुक्ति मोर्चा(झामुमो)-राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन के बीच है. सबकी निगाहें जमशेदपुर पूर्वी सीट पर टिकी रहेंगी. मुख्यमंत्री रघुबर दास वर्ष 1995 से यहां से जीतते आ रहे हैं. उनके खिलाफ उनके पूर्व-कैबिनेट सहयोगी सरयू राय मैदान में हैं. राय ने पार्टी से टिकट कटने के बाद बगावत कर मुख्यमंत्री की राह का कांटा बनने का फैसला किया. अन्य महत्वपूर्ण सीटें हैं- दुमका और बरहेट, जहां से झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं. दुमका में वह समाज कल्याण मंत्री लुइस मरांडी के खिलाफ मैदान में हैं. इसके अलावा सिल्ली से आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो चुनावी मैदान में हैं, वहीं धनवार सीट पर झाविमो अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. लगभग सभी एक्जिट पोल के नतीजों में भाजपा राज्य में बहुमत से दूर नजर आ रही है. विधानसभा चुनाव 2019 की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी है। रुझान में बीजेपी 29 सीटों पर तो झारखंड मुक्ती मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी (JMM) गठबंधन 40  सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं जेवीएम 4 तो AJSU 2 सीट पर आगे चल रही है। वहीं 6 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं।वहीं ताजा जानकारी मिलने तक सभी 81 निर्वाचन क्षेत्रों पर चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान में कांग्रेस व गठबंधन बहुमत के करीब दिखाई दे रहा है। भाजपा 29 सीटों पर और कांग्रेस व गठबंधन 41 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अन्य 11 सीटों पर आगे है। 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में चुनाव हुए थे। एग्जिट पोल में किसी भी दल को बहुमत न मिलने से पूरे देश की उत्सुकता झारखंड विस चुनाव के नतीजों को लेकर है। पूरे झारखंड में कांग्रेस व समर्थक दल के सदस्यों में भारी उत्साह दिख रहा है लंबे अरसे बाद सरकार बनने की खूशी में वे झूम रहे हैं।

Ravi sharma

Learn More →