छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से तौले गये मुख्यमंत्री बघेल

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
———————————
शिवरीनारायण — मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने एक दिवसीय दौरे पर जांँजगीर-चांँपा जिले के टेम्पल सिटी शिवरीनारायण पहुंँचकर मंदिर में पूजा अर्चना किये और प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद शिवरीनारायण मठ पहुंँचने पर उन्हें ठेठरी, खुर्मी, पपची, अइरसा, मुरकु, खाजा, सलोनी इत्यादि स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से भी तौला गया।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, राज्यसभा सांसद पी.एल. पुनिया और विधायक मोहन मरकाम भी उपस्थित थे।

Ravi sharma

Learn More →