चंद्रयान – 2 मिशन मामले पर ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

कोलकाता — केंद्र सरकार के मिशन चंद्रयान -2 के अंतरिक्ष मे छोड़े जाने को लेकर एक ओर जहाँ पूरा देश खुशी में डूबा हुआ हैं वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि देश की आर्थिक मंदी से लोगो का ध्यान हटाने के लिये चंद्रयान मिशन-2 का दिखावा किया जा रहा हैं।
कोलकाता की विधानसभा में आज एनसीआर पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जबरदस्त हमला बोलते हुये मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार देश की आर्थिक मंदी से भारत की जनता का ध्यान हटाने के लिये मिशन चंद्रयान- 2 का ऐसे दिखावा कर रही हैं मानों देश में पहली बार ऐसा हो रहा है। जैसा कि सत्ता में आने से पहले इस तरह के किसी भी मिशन को अंजाम दिया गया था। क्या इससे पहले चंद्रयान मिशन लाँच नही हुये थे ? आपने भी इससे पहले चंद्रयान मिशन लाँच क्यो नही किया ? जबकि आज देश आर्थिक मंदी से जूझ रहा हैं और केंद्र सरकार लोगो का ध्यान मंदी से हटाकर चंद्रयान मिशन – 2 पर लगा रही हैं।

Ravi sharma

Learn More →