आज प्रधानमंत्री के साथ छग की बेटी देखेगी चंद्रयान-2 की लैंडिंग

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर– आज भारत द्वारा अंतरिक्ष में लगायी जानेवाली छलांग यानि चंद्रयान -2 को प्रक्षेपित करने की दिशा में पूरा देश टकटकी लगाये बैठा है । आज शुक्रवार — शनिवार की दरम्यानी रात समूचे विश्व को यह इंतजार है कि चंद्रयान-2 कब चंद्रमा पर लैंडिंग करेगा। इस सफलता के बाद भारत आज इतिहास रचते हुये चांद पर उतरने वाला अमेरिका , रूस , चीन के बाद चौथा देश और चाँद के अंधेरे में डूबे रहने वाले दक्षिणी क्षेत्र में पहुँचने वाला दुनियाँ का पहला देश बन जायेगा । इसके बाद चांद कैसे बना ? उसमें बदलाव क्यों होते हैं ? वहां कितना पानी है ? कितना खनिज है ? ऐसे समान तमाम कई सवालों के जवाब हमें मिल जायेंगे।
चंद्रयान-2 चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर 07 सितंबर की देर रात करीब 01 बजकर 55 मिनट पर सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर कई जटिल प्रक्रियाओं से गुजरते हुये चंद्रयान 2 चाँद पर उतरेगा। बेंगलौर के इसरो केंद्र में 07 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देश भर से चयनित 50 – 60 बच्चे और उनके पालक चंद्रयान-2 को चाँद की सतह पर उतरते हुये इस ऐतिहासिक नजारे को देखेंगे। इन छात्रों का चयन आनलाईन क्वीज कार्यक्रम को जीतने के बाद किया गया है। जिनमें बेलसोंडा निवासी महासमुंद केंद्रीय विद्यालय की छात्रा श्रीजल भी शामिल है।

क्विज में गर्ल्स कैटेगरी में किया छत्तीसगढ़ से टॉप

22 जुलाई को चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण के बाद इसरो की ओर से आनलाईन क्विज का आयोजन किया गया था। 10 से 25 अगस्त तक हुये इस आनलाइन क्विज में 06 मिनट में स्पेस साइंस से संबंधित 20 सवालों का जवाब देना था। श्रीजल ने पूरे छत्तीसगढ़ में गर्ल्स कैटेगिरी में टॉप किया है इसलिये उसका चयन पीएम के साथ चंद्रयान-2 की लैंडिंग देखने के लिये हुआ है। गौरतलब है कि श्रीजल चंद्राकर केंद्रीय विद्यालय महासमुंद में कक्षा नवमी की छात्रा हैं। उसके पिता योगेश चंद्राकर महासमुंद में एलआईसी में पदस्थ हैं और माँ ममता चंद्राकर गृहिणी हैं। श्रीजल ने प्रदेश में टॉप कर केन्द्रीय विद्यालय के साथ साथ गाँव , जिला एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है।

Ravi sharma

Learn More →