गाय हमारी राष्ट्रीय धरोहर है इसे राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए-डा० अजीत कुमार

हाजीपुर–गौ माता हिंदुस्तान की सांस्कृतिक विरासत व पहचान हैl गाय भारत की आर्थिक सामाजिक उत्थान का मूल आधार रही है l गौ माता के बगैर भारत के समृद्धि और अन्नदाता किसानों का जीवन अधूरा है। उक्त बातें गोपाष्टमी पूजा के अवसर पर आज गोरक्ष्णी सभा “गौशाला” नखास के सचिव श्याम किशोर ठाकुर ने कही।
गोपाष्टमी पूजा के अवसर पर गोरक्ष्णी सभा गौशाला नखास चौक हाजीपुर में गौ उत्सव पूजन धूमधाम से मनाया गया।


इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी “वर्तमान समय में गौ माता की रक्षा संरक्षण और समृद्धि की आवश्यकता ” का भी आयोजन किया गया।
जिसकी अध्यक्षता विद्वान अधिवक्ता श्याम किशोर ठाकुर ने की जबकि संचालन संजीत कुमार सिंहा अधिवक्ता ने किया।
इस अवसर पर प्रोफेसर डॉक्टर अजीत कुमार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मांग किया कि गाय हमारी राष्ट्रीय धरोहर है।इसे “राष्ट्रीय पशु” घोषित की जाए। प्रोफेसर डॉ अजीत कुमार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी से यह भी मांग किया कि गौ माता की हत्या पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाई जाए और भारत के प्रत्येक अनुमंडल में गौ माता के रक्षा संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गौशाला की स्थापना की जाए।


गोरक्षनी सभा के सह सचिव विद्वान अधिवक्ता संजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि गौ माता को ऋग्वेद में अधनया कहा गया है। जिसका अर्थ होता है। धन कि देवी , जो किसी भी परिस्थिति में मारने योग्य नहीं है। संजीत कुमार सिंहा अधिवक्ता ने इस बात पर चिंता जाहिर की की आज भी भारत में धरल्ले से गौमाता की वध किया जाता है।
गोपाष्टमी पूजा के अवसर पर गौशाला में गाय और बैलों की पूजा -अर्चना की गई।उन्हें नई वस्त्र रस्सी पगहा से सजाया गया और फल- फूल खिलाकर पूजा की गई।


डॉ अजीत कुमार ने जानकारी दी की गौशाला में एक दर्जन से ज्यादा गाय और भैंसों का पालन पोषण किया जा रहा है जिसमें कई पशु बीमार है। एक गाय की कमर टूटी हुई है। एक गाय बुरी तरह चलने में लाचार है। एक बछिया के पैर में बहुत ज्यादा जख्म होने से बीमार है । गौशाला में गायों को देखभाल और दाना पानी का भी अभाव है ।उन्होंने आमजन से गौशाला में गौ माता के पालन पोषण दाना पानी और दवा में मदद के लिए आर्थिक सहयोग करने की अपील किया।
गो पूजन एवं गोष्ठी में अशोक कुमार सिंह, सूरज सुल्तान, मालती देवी ,रमेश कुमार ठाकुर ,राजन कुमार शाह एवं विकास कुमार ने पूजा अर्चना की और गोष्ठी में विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन गौशाला संचालक विकास कुमार ठाकुर ने किया।

Ravi sharma

Learn More →