कलयुगी माँ ने दो बच्चों को गला दबाकर मार डाला-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

चाँपा (बिरगहनी) — कहा जाता है कि माता कुमाता नही हो सकती लेकिन इसे दरकिनार करते हुये एक कलयुगी माँ ने अपने ही तीन मासूम बच्चों का गला दबा दिया। जिससे दो बच्चों की मौत हो गयी वहीं एक बच्चे की किसी तरह जान बच गयी। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा के बिरगहनी गांव में यह हृदय विदारक घटना घटित हुई है। यहाँ के बुधराम की शादी रंजीता से हुई थी। आये दिन दोनों के बीच विवाद होते रहता था। जहां पति से विवाद के बाद पत्नी ये खतरनाक कदम उठाया।बीती देर रात पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इसी गुस्से में महिला ने अपने तीन बच्चों को गला दबाकर मारने की कोशिश की। महिला ने तीन बच्चों में से दो कार्तिक यादव (तीन माह) , मुरली यादव ( ढाई वर्ष) को गला दबाकर मार डाला। और उसे पास के घर के शौचालय में छुपा दिया वहीं तीसरे बच्चे आँचल यादव 06 वर्ष) को गला दबाकर पैरा के अंदर दाब दिया लेकिन उसकी जान बच गयी। इधर घटना के बाद पति की रिपोर्ट पर निर्दयी मांँ को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Ravi sharma

Learn More →