कपिलदेव बने खेल विश्वविद्यालय के पहले कुलपति-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

हरियाणा — टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व क्रिकेटर कपिल देव राई खेल विश्वविद्यालय के पहले कुलपति नियुक्त किये जायेंगे। खेलमंत्री अनिल विज ने इसकी जानकारी दी है।
गौरतलब है कि हरियाणा के सोनीपत स्थित राई में मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स कैंपस में ही इस खेल यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई है। यूनिवर्सिटी के बाकी स्टाफ की नियुक्ति भी जल्दी कर दी जायेगी। किसी भी यूनिवर्सिटी के कुलपति का पद प्रदेश के राज्यपाल को दिया जाता है। लेकिन हरियाणा में इस नियुक्ति को लेकर कानून बदला गया है और पहली बार खेल जगत से जुड़े शख्स को इस पद पर नियुक्त किया गया है। लेकिन राज्यपाल संरक्षक की भूमिका में रहेंगे।

Ravi sharma

Learn More →