उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का ओडिशा दौरा रद्द, अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट-रायपुर-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — उपराष्ट्रपति एम० वेंकैया नायडू का ओडिशा के बलांगीर जाने का कार्यक्रम रद्द हो गया है। खराब मौसम की वजह से उपराष्ट्रपति स्वामी विवेकानंद एटरपोर्ट से वापस राजभवन लौट आये हैं। अब उपराष्ट्रपति दोपहर चार बजे के जगह अब 02:30 बजे रायपुर के पंडित दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में इंडियन इकोनॉमिक एसोसिएशन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति एम० वेंकैया नायडू आज ओड़िसा के बलांगीर में निर्मित बीपीसीएल एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन करने जाने वाले थे। गैस वितरण को सुगम बनाने के लिये बीपीसीएल की तरफ से 103 करोड़ रुपया खर्च कर इस प्लांट का निर्माण किया गया है।इस प्लांट में सालाना 42 लाख सिलेंडर भरे जा सकेंगे। इस प्लांट से पश्चिम ओड़िसा के 14 जिलों को सिलेंडर मुहैया किया जा सकेगा।

Ravi sharma

Learn More →