इंडियन इकोनॉमिक एशोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन का उपराष्ट्रपति ने किया उद्घाटन-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — राजधानी के पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में पं० रविशंकर विश्वविद्यालय द्वारा तीन दिवसीय आयोजित  इंडियन इकोनॉमिक एसोसिएशन के 102वें वार्षिक अधिवेशन का आज उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने उद्घाटन किया।उपराष्ट्रपति ने कहा कि इस अधिवेशन का उद्देश्य शिक्षा, शोध और आर्थिक समस्या का समाधान खोज करना और अर्थव्यवस्था पर मंथन करना है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अब अर्थशास्त्रियों के खुलकर बोलने का समय है। इस अधिवेशन की सार्थकता तभी है जब देश में चल रहे आर्थिक मंदी से निकालने के लिये तथ्य निकलकर सामने आये। इस अधिवेशन में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अलावा राज्यपाल अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भारतीय अर्थशास्त्री डॉक्टर कौशिक बसु, प्रो महेंद्र देव इंडियन इकोनोमिक एसोसिएशन के अध्यक्ष, डॉक्टर पुनील नायक, डॉक्टर नागेश कुमार, कुलपति के एल वर्मा के साथ सैकड़ों लोग मौजूद थे।

राज्यपाल ने दी विदायी

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को आज शाम रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक,पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह , कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद आरिफ़ शेख भी उपस्थित थे।

Ravi sharma

Learn More →