आवाज की मल्लिका आशा भोंसले की आज जन्मदिवस पर विशेष

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

मुंबई– भारतीय संगीत की दुनियाँ में अहम स्थान बनाने वाली सुरों की मल्लिका आशा भोंसले आज अपना 86 वाँ जन्मदिन मना रहीं हैं। आशा का जन्म 1933 में महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव सांगली में हुआ था। 10 साल की उम्र से ही गायकी शुरू कर दी थी। आशा भोंसले ने फिल्मों में अपना पहला गाना 1948 में गाया था। ‘चुनरिया’ नाम की इस फिल्म में ‘सावन आया रे’ गाना उन्होंने जोहराबाई अंबालेवाली और गीता दत्त के साथ गाया था और यह कोरस में था। सुरों की कोकिला लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं। आशा ताई मशहूर क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर की बेटी हैं। पिता के देहांत के बाद से ही आशा ताई ने गाना शुरू कर दिया था और 16 साल की उम्र में भागकर शादी कर ली थी। आशा भोंसले को लता मंगेशकर के सेक्रेटरी गणपतराव भोंसले से प्यार हो गया था। उस समय आशा ताई 16 साल की और गणपतराव 31 साल के थे। मगर दोनों की शादी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी। संगीतकार आरडी बर्मन से 1980 में आशा ने दूसरी शादी कर ली । भोंसले के दो बच्चे हेमंत और वर्षा हैं। आशा ताई को अब तक फिल्मफेयर अवार्ड में सात बेस्ट फिमेल प्लेबैक पुरस्‍कारों से नवाजा गया है। उन्‍हें दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है। आशा भोंसले को 2008 में तत्‍कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल द्वारा ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया जा चुका है। संगीत के इतिहास में अलग अलग भाषा में सबसे ज्यादा गाना रिकॉर्ड करने वाली गायिका के तौर पर उनका नाम 2011 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है।

Ravi sharma

Learn More →