अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
बलरामपुर — जिले के सामरी के क्वारेंटाइन सेंटर में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने की कोशिश की। हालत गंभीर होने के चलते आरक्षक को अंबिकापुर रेफर किया गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सामरी में पदस्थ आरक्षक महेश सिंह का ड्यूटी क्वारेंटाईन सेंटर में लगाया गया था। वहाँ से वापस सामरी थाना परिसर खाना खाने पहुँचा। तभी छत पर चढ़कर उसने आत्हत्या करने की नियत से खुद पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया और परिसर में स्थित जवान घटनास्थल पहुँचे और घायल जवान को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुसमी में प्राथमिक उपचार हेतु लाया गया। जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुये डाक्टरों ने उसे अंबिकापुर मेडिकल कालेज रिफर कर दिया। उनकी हालत गंभीर है और पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।