आज रात शिवराज सिंह चौहान लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ-भोपाल

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

भोपाल — भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के लिये शिवराज सिंह चौहान का नाम तय कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज शाम होने वाली विधायकों की बैठक के बाद 09:00 बजे महामहिम राज्यपाल लालजी टंडन उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला सकते हैं। गौरतलब है कि कमलनाथ के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शिवराज ही सबसे मजबूत दावेदार थे। वे 2005 से 2018 तक लगातार 13 साल मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने तीन बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके फिर मुख्यमंत्री बनने पर मध्यप्रदेश के इतिहास में पहला मौका होगा जब कोई चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा।

Ravi sharma

Learn More →