अभय श्रीवास्तव बने छग विधानसभा अध्यक्ष के निज सचिव-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने लोकसभा सचिवालय के राजपत्रित अधिकारी अभय श्रीवास्तव को अपना निजी सचिव नियुक्त किया है। उन्होंने स्पीकर सचिवालय में अपना पदभार भी सम्हाल भी लिया है। इसके पहले वे लोकसभा में राजपत्रित अधिकारी के पद पर रहते हुये संसद की सुरक्षा व्यवस्था को देख रहे थे। लोकसभा में उनके पास 30 साल से अधिक काम करने का अनुभव है।


गौरतलब है कि महंत के साथ अभय श्रीवास्तव का अनन्य संबंध रहा है। वे पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से उनके साथ जुड़े रहे हैं। यूपीए-2 के कार्यकाल के दौरान जब महंत केंद्र में कृषि और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री के रूप में कैबिनेट के सदस्य थे तब अभय ने उनके अतिरिक्त निजी सचिव के रूप में कार्यों का निर्वहन किया था।

देश की संसद के साथ लगभग तीस सालों का संबंध होने के कारण उनके पास संसदीय परंपराओं का अच्छा अनुभव है। संसदीय नियमों और परंपराओं की जानकारियों का लाभ निश्चय ही विधानसभा को मिलेगा।

Ravi sharma

Learn More →