Breaking.अमिताभ बच्चन होंगे दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली -बिग बी के नाम से विख्यात हिन्दी सिनेमा जगत के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन को बालीवुड के सबसे बड़े सम्मान “दादा साहेब फाल्के पुरस्कार” से सम्मानित किया जायेगा। इस पुरस्कार में दस लाख रूपये और स्वर्ण कमल प्रदान किया जाता है। पिछले वर्ष यह पुरस्कार विनोद खन्ना को दिया गया था और इस बार यह सम्मान अमिताभ बच्चन को दिया जा रहा है।केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।


प्रकाश जावडेकर ने अपने ट्वीट में अमिताभ बच्चन को दिये इस अवॉर्ड के बारे में जानकारी देते हुये लिखा है, ”महानायक अमिताभ बच्चन जिन्होंने 2 पीढ़ियों के लिये मनोरंजन और प्रेरणा दी है, उन्हें # दादा साहब पुरस्कार के लिये सर्वसम्मति से चुना गया है। पूरा देश और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय खुश है. उन्हें मेरी हार्दिक बधाई. @ narendramodi @SrBachchan”

क्या है दादा साहब फाल्के पुरस्कार

दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है जो किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान के लिये दिया जाता है। पहली बार यह सम्मान अभिनेत्री देविका रानी को प्रदान किया गया था। देश के महान प्रड्यूसर, डायरेक्टर और स्क्रीन राइटर दादा साहब फाल्के के सम्मान में भारत सरकार ने 1969 में ‘दादा साहब फाल्के अवॉर्ड’ देना शुरू किया था। वर्ष 1971 में भारतीय डाक ने दादा साहब फाल्के के सम्मान में एक डाक टिकट भी जारी किया।

Ravi sharma

Learn More →