12 से 14 जनवरी तक मनाया जायेगा युवा महोत्सव — खेल मंत्री, अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट-रायपुर-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर —  साइंस कॉलेज मैदान में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 12 से 14 जनवरी तक किया जा रहा है। इस महोत्सव का शुभारंभ दोपहर 12:00 बजे राज्यपाल अनुसुईया उइके करेंगी। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत, मंत्रिमंडल के सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियां शामिल होंगे। ये जानकारी खेल मंत्री उमेश पटेल ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में दी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश से करीब 7000 प्रतिभागी शामिल होंगे, इनके लिये 32 विभिन्न स्थलों पर उनके ठहरने की व्यवस्था की गयी है।युवा महोत्सव में युवाओं को विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिये 10 स्थान पर निर्धारित किये गये हैं इनमें से तीन मंच साइंस कॉलेज मैदान में बनाया गया है। इसके अलावा खेल संचालनालय के ऊपरी मंजिल स्थित हॉल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के तीनों हॉल, विज्ञान महाविद्यालय ऑडिटोरियम, पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय का प्रेक्षागृह एवं खेल मैदान में आयोजित होगी। युवा महोत्सव में युवाओं के लिये 37 विधाओं में 821 विविध कार्यक्रम होंगे। इनमें मुख्य रूप से पारंपरिक लोक-नृत्य, लोक गीत, एकांकी नाटक, क्विज प्रतियोगिता, चित्रकला, निबंध, तत्कालिक भाषण, छत्तीसगढ़ी परिधानों पर आधारित फैंशन प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ी व्यंजनों पर आधारित फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जायेगा।

ये होंगे कार्यक्रम

युवा महोत्सव के दौरान खो-खो, कब्बड्डी के अलावा ग्रामीण पृष्ठभूमि के परम्परागत खेल भौंरा, फुगड़ी, गेंड़ी दौड़-चाल की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।महोत्सव में शास्त्रीय नृत्य, मणिपुरी, ओडिसी, भरतनाट्यम, कथक, कुचिपुड़ी के साथ शास्त्रीय संगीत की प्रतियोगिता होगी।महोत्सव में सितार, बांसुरी, गिटार, तबला, वीणा, हारमोनियम, मृदंगम वादन की प्रतियोगिता होगी।प्रदेश में हुये विकास कार्योंं की एक प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी। प्रदर्शनी स्थल पर संस्कृति और पर्यटन विभाग द्वारा राज्य के पर्यटन एवं पुरातात्विक स्थलों के संबंध में प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी। युवाओं के रोजगार संबंधी मार्गदर्शन के लिये रोजगार कार्यालय द्वारा विशेष स्टॉल बनाया जायेगा। इसके अलावा कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा युवाओं के कौशल उन्नयन के लिये मार्गदर्शन की व्यवस्था रहेगी। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले प्रतिभागियों के लिये साईंस कॉलेज मैदान आने एवं जाने के लिये 195 बसों की व्यवस्था की गई है।प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये 7000 से अधिक प्रतिभागियों के भोजन की व्यवस्था के लिये तीन विशाल डोम बनाये गये हैं प्रत्येक डोम में एक साथ 2000 लोगों की खाने की व्यवस्था रहेगी। महोत्सव के दौरान कानून व्यवस्था और सुरक्षा के लिये 3000 से अधिक जवान तैनात रहेंगे। मुख्य मंच के बगल में मीडिया सेंटर भी बनाया गया है। मीडिया सेंटर के बगल में ही पुलिस सहायता केंद्र बनाया गया है। इसी के नजदीक ही आपात चिकित्सा केंद्र होगा जहांँ चिकित्सकों का दल तैनात रहेगा।सभी व्यवस्थायें सुचारू रूप से संचालित करने के लिये कंट्रोल रूम भी यहांँ मनाया गया है।

Ravi sharma

Learn More →