स्वास्थ्य मंत्री कल रहेंगे जाँजगीर जिला के दौरे पर,अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट-जाँजगीर चाँपा-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जाँजगीर चाँपा — लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी०एस० सिंहदेव कल 07 जनवरी मंगलवार को प्रात: 05:30 बजे अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस से अंबिकापुर से उसलापुर पहुंँचेंगे। जहाँ से वे प्रात: 09:30 बजे सड़क मार्ग से बिलासपुर से जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा पहुंँचेंगे। श्री सिंहदेव मालखरौदा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 01:00 बजे जांँजगीर के लिये रवाना होंगे। वे दोपहर 02:00 बजे जांँजगीर पहुंचेंगे और वहांँ दोपहर 02:30 बजे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेंगे। उसके बादवे शाम 04:30 बजे सड़क मार्ग से जांँजगीर से वापस अंबिकापुर के लिये प्रस्थान करेंगे।

Ravi sharma

Learn More →