सुबह 10 बजे से 5 बजे तक ही स्कूल लगाने कलेक्टर ने किया आदेश जारी,अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट-रायगढ़-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायगढ़– कलेक्टर यशवंत कुमार द्वारा जिले में शीतलहर, बारिश एवं बढ़ती ठंड को दृष्टिगत रखते हुये रायगढ़ जिला अंतर्गत समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालय के संचालन के समय से संबंधित पूर्व में आदेश जारी किया गया था। जिसके अनुसार 31 दिसम्बर से 11 जनवरी 2020 तक विद्यालय के संचालन का समय प्रात: 08:30 के पूर्व एवं सायं 05:00 बजे के बाद न करने के निर्देश दिये गये थे। कलेक्टर यशवंत कुमार द्वारा उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुये विद्यालय संचालन के लिए नये समय निर्धारित किया गया है। जिसके अनुसार आगामी आदेश पर्यन्त तक प्रात: 10:00 बजे के पूर्व एवं सायं 05:00 बजे के बाद विद्यालय संचालित नहीं करने हेतु समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों को आदेशित किया गया है।

Ravi sharma

Learn More →