विश्व पर्यावरण दिवस-लॉकडाउन में प्रकृति ने सहेजा पर्यावरण,अब बचाने की चुनौती-मधुरेन्द्र,सैंड आर्टिस्ट

मोतिहारी,पूर्वी चंपारण-हर साल 5 जून को पूरी दुनिया विश्‍व पर्यावरण दिवस मनाती है। उक्त अवसर पर चंपारण निवासी प्रख्यात युवा रेत कलाकार मधुरेन्द्र ने शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि लॉक डाउन में प्रकृति ने पर्यावरण को सहेजा हैं। हम सभी के जीवन के लिए धरती का पर्यावरण कितना ज्‍यादा महत्‍व रखता है, इसको बचाने की चुनौती हमलोगों के साथ है। इसी को समझाने और ग्‍लोबल वॉर्मिंग के खतरों के बारे में जागरुक करने के लिए ही विश्‍व पर्यावरण दिवस की शुरुआत की गई थी।

बता दें कि प्रति वर्ष 5 जून को वर्ल्‍ड इनवॉयरमेंट डे मनाया जाता है। इस दिन के लिए हर साल अलग अलग थीम रखी जाती हैं। आम से लेकर खास तक सभी लोग इस दिन पर नए पौधे लगाते हैं और धरती के पर्यावरण को बचाए रखने का संकल्‍प लेते हैं। सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र ने ट्वीट कर इन संदेशों के माध्यम से सभी लोगों को जागरुक करते इस खास दिन की शुभकामना दी।

Ravi sharma

Learn More →