विवाद के बीच फायरिंग से पाँच की मौत-दो गंभीर, अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट-नारायणपुर

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

नारायणपुर — जिले के कडेनार इलाके में आपसी विवाद के चलते आज आईटीबीपी कैंप में एक जवान ने ए०के०47 से अपने साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिससे पाँच जवानों की मौके घपर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें हेलीकॉप्टर से रायपुर नारायणा अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। गोली चलाने वाले जवान की भी इस घटना में मौत हो गई है। गोलियांँ चलाने वाला भी कांस्टेबल हैं जिसका नाम मसुदुल रहमान पश्चिम बंगाल निवासी बताया जा रहा है। वहीं अन्य मृतकों में महेंद्र सिंह हिमाचल प्रदेश, सुरजीत सरकार पश्चिम बंगाल, दलजीत सिंह पंजाब, विश्वरूप महतो पश्चिम बंगाल और बीजेश कुमार केरला के रहने वाले बताये जा रहे हैं। वहीं उल्लास कुमार (केरला), सीतारम दुन (राजस्थान) घायल बताये जा रहे हैं। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं रेंज के आईजी पी.सुंदरराज ने अभी फायरिंग का कारण अज्ञात बताते हुये कहा कि जाँच होते ही सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं गृहमंत्री ने कहा कि कभी पाँच तो कभी छ: जवानों के मौत की खबर आ रही है । उच्च अधिकारियों से जानकारी मिलने पर ही इसकी पुष्टी हो सकेगी।

Ravi sharma

Learn More →