राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन बारह जनवरी से,अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट- रायपुर-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने और छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को बढ़ावा देने के लिये 12 जनवरी से राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ राजधानी रायपुर मे 12 जनवरी को सुबह 10:00 बजे होगा। इसके लिये शासन-प्रशासन स्तर पर जोर-शोर से तैयारियांँ शुरू हो चुकी हैं।युवा महोत्सव के अंतर्गत प्रदेश के सभी विकासखण्डों और जिला स्तर पर प्रतियोगितायें आयोजित की गयी है। इनमें चयनित प्रतिभागी 12 जनवरी से राजधानी में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। युवा महोत्सव में 15 से 40 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रदेश भर के छह हजार 521 प्रतिभागी भाग लेंगेे। इनमें 3 हजार 613 पुरुष, 2 हजार 433 महिला प्रतिभागी और 301 पुरुष और 174 महिला अधिकारी कर्मचारी शामिल हैं। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के दौरान लोक नृत्य, लोकगीत, शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय नृत्य, वादन, एकांकी नाटक, निबंध, चित्रकला, तात्कालिक भाषण, पारम्परिक वेशभूषा, वाद-विवाद, क्विज, फूड फेस्टिवल जैसे विभिन्न विद्याओं सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन राजधानी रायपुर के खेल संचालनालय परिसर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम, विज्ञान महाविद्यालय ऑडिटोरियम, विश्वविद्यालय खेल परिसर में किया जायेगा। विभिन्न आयोजन स्थलों में सुबह 09:00 बजे से लेेकर रात 08:00 बजे तक अलग-अलग विद्याओं की प्रतियोगितायें आयोजित होंगी।

Ravi sharma

Learn More →