मॉरिशस के प्रधानमंत्री ने इसरो और भारत सरकार को दी शुभकामनायें

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

मारिशस — चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के भारत के सपने को झटका जरूर लगा है लेकिन पूरा देश इसरो के वैज्ञानिकों के जज्बे को सलाम कर रहा है। बेशक हमारा लैंडर व्रिक्रम चाँद से सतह पर उतरने से पहले संपर्क टूट गया मगर मिशन को पूरी तरह से खत्म नहीं कहा जा सकता क्योंकि ऑर्बिटर सफलतापूर्वक चाँद के चक्कर लगा रहा है। इस मिशन पर भारत के साथ ही दुनियाँ की नजरें गड़ी हुई थी। सभी इसरो के वैज्ञानिकों की प्रशंसा कर रहे हैं। इसी बीच मॉरिशियस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ ने इसरो की टीम और भारत सरकार को शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं भारत सरकार और इसरो की टीम को चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को उतारने की उनकी कोशिश के लिये बधाई देना चाहता हूँ।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हालांकि इस बार सफल लैंडिंग नहीं हो पायी लेकिन दुनियाँ भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की ताकत को पहचान गई है। हम भविष्य में मॉरीशस और इसरो टीम के बीच सहयोगी प्रयासों के लिये तत्पर हैं।’

Ravi sharma

Learn More →