मुख्य सचिव ने आज किया कई जिलों के धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण, अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट- रायपुर-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — मुख्य सचिव आर०पी०मंडल आज धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने चार जिला का दौरा किये। सभी जगह उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस और समिति प्रबंधकों से बात की एवं किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं का निरकारण किया। मंडल के साथ सिकरेट्री फूड डा० कमलप्रीत सिंह और एमडी मार्कफेड शम्मी आबिदी भी दौरे में थी। मुख्य सचिव हेलिकाप्टर से आज सुबह 09:00 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड से रवाना होकर राजनांदगांव जिले के चिरचारी रोड धान खरीदी केंद्र पहुँचे। वहाँ से कवर्धा के रेगाखार, मुंँगेली के मोहभट्टा, बिलासपुर के कोटा, भरारी, नेवला और पिपलतराई समितियों का निरीक्षण किया। कोटा में हेलिकाप्टर छोड़ वे सड़क मार्ग से बिलासपुर होते हुये वे जांँजगीर जिले के लिये रवाना हुये। और चारपारा तथा बलौदा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर जे०पी० पाठक , पुलिस अधीक्षक श्रीमति पारुल माथुर भी मौजूद थी।

Ravi sharma

Learn More →