माँ शवरीन दाई की पावन धरा पर आज से हुआ नवधा रामायण का शुभारंभ अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चांपा

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जांजगीर चांपा — जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत आने वाले माँ शँवरीन दाई की पावन धरा ग्राम अमोरा (महंत) भांँठापारा में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी की असीम अनुकंपा से आज से अखंड नवधा रामायण का शुभारंभ कलश यात्रा,देवपूजन के साथ किया गया.जिसके आचार्य पं० विश्राम प्रसाद पांडेय हैं।आज नवधा रामायण की शुरुआत नवयुवक मानस मंडली अमोरा के बलीराम कश्यप के गायन , राममिलन कश्यप के टीका के साथ हुआ। कथा विश्राम / चढ़ोत्री एवं रामायण प्रतियोगिता 14 अक्टूबर को और हवन / सहस्रधारा एवं ब्राह्मण भोजन 15 अक्टूबर 2019 को संपन्न होगा। नवधा रामायण समिति अमोरा भाठापारा के संचालक श्री प्रमोद साहू ने बताया कि हर वर्ष की भांँति इस वर्ष भी हमारे यहाँ नवधा रामायण में शास्त्रीय संगीत / भजन संगीत / फिल्मी संगीत एवं लोक संगीत प्रतियोगिता रखी गयी है सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार 1500 रुपये , द्वितीय पुरस्कार 1001 रुपये एवं तृतीय पुरस्कार 701 रूपये के साथ साथ रामायण ग्रंथ सप्रेम भेंट किया जायेगा। इसके साथ ही प्रत्येक मानस मंडली को नवधा समिति के तरफ से 50 रूपये का पुरस्कार भी दिया जायेगा।

Ravi sharma

Learn More →