भ्रष्टाचार मामले में ओड़िशा सरकार ने 16 अफसरों को किया बर्खास्त-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

भुवनेश्वर —  ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज कथित तौर पर भ्रष्टाचार में शामिल 16 सरकारी अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि बर्खास्त अधिकारियों में पांच प्रधानाध्यापक, चार इंजीनियर, दो राजस्व निरीक्षक, दो क्लर्क , एक फार्मासिस्ट, एक अमीन व एक पंचायत कार्यकारी अधिकारी शामिल हैं। इन सभी को सतर्कता अदालत ने भ्रष्टाचार के लिये दोषी ठहराया है। विज्ञप्ति में कहा गया कि बीते एक महीने में राज्य सरकार ने 37 सरकारी कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त किया है।

Ravi sharma

Learn More →