भारत को मिला राफेल लड़ाकू विमान-अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट-पेरिस (फ्राँस)

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

पेरिस (फ्राँस) — भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस समय फ्रांस के दौरे पर हैं। विजयादशमी और वायु सेना के 87 वें स्थापना दिवस के अवसर पर 001 राफेल लड़ाकू विमान ( RAFALE FIGHTER AIRCRAFT ) को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने औपचारिक तौर पर हासिल कर लिया है। उन्होंनें फ्रांँस के मैरीनेट में इस लड़ाकू विमान का पूजन करते हुये उस पर ऊँ लिखकर नारियल चढ़ाया और पहियों के नीचे नींबू भी रखें। इसके बाद इस तस्वीर को ट्वीट करते हुये रक्षामंत्री ने लिखा है कि दशमी के अवसर पर शस्त्रों का पूजन करना भारत की प्राचीन परंपरा रही है।
रक्षामंत्री ने राफेल विमान ग्रहण करने से पहले फ्रांँस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात कर दोनों देशों के रक्षा और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया। राजनाथ सिंह ने फ्रांँस के पूर्व राष्ट्रपति जैक शिराक के निधन पर भारत सरकार की ओर से शोक व्यक्त किया। राफेल विमान को ग्रहण करने के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक रहा। राफेल विमान का पूजन करने के बाद राजनाथ सिंह ने राफेल में लगभग 25 मिनट की उड़ान भरी और इसके साथ ही वे राफेल पर उड़ान भरने वाले देश के पहले रक्षा मंत्री बने। इससे पहले राजनाथ सिंह ने तेजस में भी उड़ान भर कर इतिहास रचा था।

राफेल क्या है

राफेल का मतलब आंधी होता है। यह 60000 फुट की ऊंँचाई तक एक मिनट में जा सकता है। और 2223 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरने की क्षमता रखता है। इनका वजन 10 टन है और 24.5 टन वजन के हथियार को लेकर यह उड़ान भर सकता है। यह विमान मई 2020 तक भारत पहुंँचेगा। आज फ्राँस के पेरिस में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह फ्राँस की रक्षा कंपनियों के साथ बैठक करेंगे।

Ravi sharma

Learn More →