भाजपा ने की राज्यसभा के 09 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा,छत्तीसगढ़ से अभी किसी का नाम नहीं, अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट-नई दिल्ली-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली — भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिये अपने 09 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने 09 राज्यों की 11 सीटों के लिये अपने उम्मीदवार घोषित किये हैं। छत्तीसगढ़ से अभी किसी के नाम की घोषणा नही की गयी है। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की एक, असम की दो, गुजरात की दो, झारखंड की एक, मणिपुर की एक, मध्य प्रदेश की एक, महाराष्ट्र की दो और राजस्थान की एक सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। 13 मार्च राज्यसभा चुनाव के लिये नामांकन दाखिल करने की अंतिम है। जबकि चुनाव 26 मार्च 2020 को होगा।

देखे सूची

असम –   भुवनेश्वर कलीता

बिहार  –    विवेक ठाकुर

गुजरात –   अभय भारद्वाज

गुजरात –   रमीलाबेन बारा

झारखंड –   दीपक प्रकाश

मणिपुर –  लिएसेंबा महाराज

मध्य प्रदेश –   ज्योतिरादित्य सिंधिया

महाराष्ट्र –   उदयना राजे भोंसले

राजस्थान –   राजेंद्र गहलोत

Ravi sharma

Learn More →