भाजपा जिलाध्यक्ष बने कृष्णकांत चंद्रा-अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जाँजगीर चाँपा

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जाँजगीर चाँपा — कृष्णकान्त चंद्रा को जांजगीर चाम्पा जिला का नया भाजपा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिला भाजपा चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव की उपस्थिति में जिला भाजपा कार्यालय में इनकी मनोनयन की घोषणा की गयी। इस अवसर पर जाँजगीर विधायक नारायण चंदेल , पूर्व साँसद कमला पाटले , विधायक सौरभ सिंह , लीलाधर सुल्तानिया , पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मेघाराम साहू , खम्हन प्रसाद तिवारी सहकारिता प्रकोष्ठ जाँजगीर चाँपा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ravi sharma

Learn More →