पूर्णाहुति एवं सहस्त्रधारा के साथ हुआ कथा विश्राम, अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट- अमोरा (महन्त)-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

अमोरा (महन्त) — अनन्त कोटि ब्रह्मांड नायक सर्वेश्वर परात्पर परमब्रह्म भक्तवत्सल भगवान श्रीराधा कृष्णचन्द्र जी की महती कृपा करूणा से माँ शँवरीन दाई की पावन धरा ग्राम अमोरा ( महन्त) में स्व० रामगोपाल तिवारी के वार्षिक श्राद्ध के निमित्त 02 मार्च से 10 मार्च तक पं० संजयकृष्ण शास्त्री जी (भाईश्री) के मुखारविंद से चल रहे संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ कथा का पं० केशव पांडेय के मंत्रोच्चार से पूर्णाहुति , सहस्त्रधारा एवं ब्राह्मण भोज के साथ समापन हुआ। वृंदावन के होली की तर्ज पर कथा पंडाल में होली भी मनाया गया। सात दिनों तक की कथा में कथाव्यास ने भागवत महात्म्य , ध्रुव चरित्र , परीक्षित कथा , राजा बलि की कथा , कपिलोपाख्यान , शिव-पार्वती विवाह, प्रहलाद चरित्र, वामन अवतार, रामकथा, कृष्णजन्म, बाल लीला, कृष्ण की रासलीला, गोवर्धन पूजा , महारास एवं रूकमणी मंगल की कथा , सुदामा मित्रता की कथा सुनायी। भागवत कथा स्थल में प्रतिदिन प्रसंग के अनुसार भगवान की मनमोहक झाँकी भी निकाली जा रही थी। कथा सुनने के लिये प्रतिदिन गाँव सहित आसपास के लोग एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में कथास्थल पहुँचते थे। कार्यक्रम को सुचारू और व्यवस्थित रूप से संचालन करने में अन्य कार्यों में राजू साहू , राकेश साहू (छोटू) , दरश साहू , मकसूदन कश्यप का विशेष योगदान रहा।

Ravi sharma

Learn More →