पुरी शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने स्वयं आइसोलेशन अपनाया, अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट-जगन्नाथपुरी-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जगन्नाथपुरी — पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्धनमठ पुरी पीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती और उनके 14 अनुयायी राष्ट्र रक्षा अभियान यात्रा से वापस आते ही स्वयं आइसोलेशन में चले गये हैं। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार स्वामी निश्चलानंद अपने अनुयायियों के साथ राष्ट्र रक्षा अभियान यात्रा के तहत मथुरा वृँदावन , वाराणसी और कुछ अन्य धार्मिक स्थलों पर गये थे और वापसी में भुवनेश्वर हवाई अड्डा पहुंँचे, जहांँ से वे गोवर्धन मठ पुरी लौटे। अपने आश्रम पहुँचते ही उन्होंने तत्काल प्रशासन के अधिकारियों को अपने आगमन की सूचना दी और वे सभी गोवर्धनमठ के अलग-अलग कमरों में ‘सेल्फ आइसोलेशन’ पर चले गये। शंकराचार्य और उनके अनुयायियों की जांँच करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक वे सभी स्वस्थ हैं और उनमें वायरस के लक्षण नहीं है। इसके पूर्व बरेली उत्तरप्रदेश में शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि चीन ने प्रकृति के नियमों की अनदेखी कि जिसका परिणाम है कोरोना, जो कई देशों तक पहुंँच चुका है। वहीं दूसरी तरफ सपरिवार विदेश यात्रा से लौटे पुरी के राजपरिवार के गजपति दिव्य सिंह देव और उनके परिजन भी भुवनेश्वर में अपने आवास में ‘सेल्फ आइसोलेशन’ पर चले गये हैं।

Ravi sharma

Learn More →