पहलवान योगेश्वर दत्त, एवं हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह ने थामा भाजपा का दामन

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

चंडीगढ़ — ओलंपिक खेलों में देश का नाम रोशन करने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त एवं भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह आज हरियाणा भाजपा प्रमुख सुभाष बराला की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। चुनाव आयोग के मुताबकि हरियाणा की 90 सीटों पर 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होंगे और नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किये जायेंगे। गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 02 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

Ravi sharma

Learn More →