देश भर में आज मनेगी ईद,घरों में ही पढ़ेंगे नमाज़-नईदिल्ली

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली — ईद का चांँद दिखने के बाद आज देश भर मे मुसलमानों का सबसे बड़ा त्यौहार ईद-उल-फितर काफी सीमित रूप से मनाया जायेगा जो रमज़ान के महीने के पूरा होने पर मनाया जाता है। हालाकि दुनियाँ भर में अलग अलग तारीखों में ईद मनाया जाता है। कोरोना संकट को देखते हुये सभी धार्मिक स्थल बंद होने के कारण इस बार मस्जिद में नमाज़ पढ़ने की इजाजत नहीं है। एक तरफ जहांँ प्रशासन मुस्तैद है तो वहीं मुस्लिम धर्मगुरुओं के तरफ से घर में ही ईद की नमाज़ पढ़ने की अपील की गई है। इसके साथ ही कोरोना से महफूज रहने की दुआ करने , ईद पर गले न मिलने और सोशल मीडिया के माध्यम से मुबारकबाद के लिये भी कहा गया है। भले ही देश भर में लाकडाऊन का कहर है लेकिन मुस्लिम घरों में ईद पर्व की खुशी है। ईद पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जायेगा। ईद पर्व को शांति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक तैयारियां की गई है। विश्व से से कोरोना बीमारी के खात्मे के लिये व विश्व शांति, भाईचारे की दुआ की जायेगी।

Ravi sharma

Learn More →