दिल्ली निगम उपचुनाव में नही खुला भाजपा का खाता-नईदिल्ली

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
———————————-
नई दिल्ली — दिल्ली नगर निगम के पांच वार्ड के उपचुनावों की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच वार्ड-002 ई त्रिलोकपुरी की मतगणना पूर्व- सर्वोदय कन्या, बाल वि​द्यालय (वीर उदम सिंह), नंबर 01 , मंडावली , वार्ड-008 ई , कल्याणपुरी की मतगणना सर्वोदय बाल विद्यालय , वार्ड -041 ई , चौहान बांगर वार्ड की मतगणना जीबीएसएसएस , शास्त्री पार्क , दिल्ली, 032N, रोहिणी-सी वार्ड की मतगणना स्कूल ऑफ एक्सीलेंस रोहिणी, सेक्टर-23 और 062 एन, शालीमार बाग की मतगणना प्रतिभा विद्यालय, बीटी-ब्लॉक, शालीमार बाग में हुई। इन सभी सीटों का परिणाम घोषित हो गया जिसमें भाजपा का सूपड़ा साफ करते हुये आम आदमी पार्टी ने चार और कांग्रेस ने एक सीट पर जीत हासिल कर ली है। त्रिलोकपुरी , शालीमार बाग वार्ड , रोहिणी-C और कल्याणपुरी सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीद्वारों ने जीत का परचम लहराया है जबकि पूर्वी दिल्ली की चौहान बांगड़ सीट से कांग्रेस उम्मीद्वार विजयी हुये हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा अपनी एक सीट भी नही बचा सकी। बता दें नगर निगम के पांच वार्ड के लिये 28 फरवरी को उपचुनाव हुये थे. इनमें 50 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था। इन पांच वार्ड में से चार आप के पास थे जबकि शालीमार बाग नॉर्थ से प्रतिनिधि भाजपा के पार्षद थे। इन सीटों में शालीमार बाग (उत्तर) महिलाओं के लिए आरक्षित है , जबकि त्रिलोकपुरी और कल्याणपुरी एससी श्रेणी के लिए आरक्षित हैं. इन उपचुनाव को 2022 की शुरुआत में सभी 272 एमसीडी वार्ड में होने वाले चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। जाहिर है कि इस जीत से आम आदमी पार्टी का मनोबल भी बढ़ा है।

सभी सीटों के परिणाम पर एक नजर
———————————————–
त्रिलोकपुरी वार्ड से आप उम्मीद्वार विजय कुमार ने 4986 वोट से जीत दर्ज की है। इस पर विजय कुमार को कुल 12845 मिली हैं। वहीं दूसरे स्थान पर रहे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीद्वार ओम प्रकाश को 7859 वोट मिले हैं। रोहिणी- सी वार्ड से आम आदमी पार्टी के उम्मीद्वार रामचंद्र 2985 वोट से जीते हैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीद्वार रामचंद्र को 14,388 वोट मिले हैं। भारतीय जनता के उम्मीदवार राकेश को 11,343 वोट मिले हैं। कल्याणपुरी वार्ड से आम आदमी पार्टी के उम्मीद्वार धीरेंद्र कुमार ने 7043 वोट से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 14302 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर रहे भाजपा उम्मीद्वार सियाराम को 7259 हासिल हुये हैं।शालीमार बाग नॉर्थ वार्ड से आम आदमी उम्मीद्वार सुनिता मिश्रा ने 2705 वोट से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल वोट 9764 हैं, जबकि दूसरे नंबर पर रहे भाजपा उम्मीद्वार सुरभि जाजू को 7059 वोट मिले है। चौधरी बांगर वार्ड से कांग्रेस के उम्मीद्वार जुबैर अहमद विजयी हुये हैं। जुबैर अहमद इस सीट से10,642 वोट से जीते हैं। यहां पर कांग्रेस उम्मीद्वार को कुल 16,203 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर रहे आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद इशराक को 5561 वोट मिले हैं।

Ravi sharma

Learn More →