अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
नई दिल्ली – महाराष्ट्र और हरियाणा में आज विधानसभा चुनावों का ऐलान हो सकता है। चुनाव आयोग ने दोपहर 12:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलायी है। इस दौरान दोनों राज्यों के चुनाव तारीखों की घोषणा कर दी जायेगी। महाराष्ट्र और हरियाणा में अक्टूबर में चुनाव हो सकता है वहीं झारखंड में दिसंबर में चुनाव होने की संभावना है।