चाँदनी शुक्ला प्रदेशाध्यक्ष एवं कल्याणी शर्मा प्रदेश प्रभारी नियुक्त-अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट-जाँजगीर चाँपा

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जाँजगीर चाँपा — देश का सबसे बड़ा ब्राह्मण समाज का संगठन अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान-भारत संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आज सर्वसम्मति से राष्ट्रीय संरक्षक पं अनिल प्रताप त्रिपाठी के अनुमोदन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण रत्न पं कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय के संस्तुति से छत्तीसगढ़ महिला संघ प्रदेश का अध्यक्ष पं चाँदनी शुक्ला को और महिला संघ के प्रदेश प्रभारी पं कल्याणी शर्मा को नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय संरक्षक पं अनिल प्रताप त्रिपाठी ने दोनों को बधाई देते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ के ब्राह्मण बहनों और माताओ को संगठन से जोड़कर ब्राह्मण समाज को मजबूत करने में ये दोनों अहम भूमिका निभायेंगी । राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण रत्न पं कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय ने दोनों को बधाई देते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ के ब्राह्मण बहनें अब देश के सभी प्रदेशों के ब्राह्मण बहनों से जुड़ जायेंगी । हमारा लक्ष्य देश के सभी ब्राह्मण परिवार को हमारे संगठन से जोड़ने का है। छत्तीसगढ़ की सरकार ब्राह्मण समाज को अनदेखी कर रही है आने वाले समय में सरकार के खिलाफ एक बहुत बड़ा आन्दोलन किया जायेगा । छत्तीसगढ़ की सरकार अविलंब ब्राह्मण आयोग का गठन करे जिससे गरीब ब्राह्मण परिवार अधिक से अधिक संख्या में लाभान्वित हो । संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला संघ पं सुषमा अनिल मिश्रा ने दोनों को बधाई देते हुये कहा कि जब भी छत्तीसगढ़ प्रदेश में हमारी आवश्यकता पड़ेगी हम अपनी बहनों के लिये वहाँ अवश्य पहुँचेंगे । संगठन के संस्थापक पं सुभाष चन्द्र , प्रभारी पं प्रतीक मिश्रा , कार्याध्क्ष पं कमलेश मिश्रा , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं आसु मिश्रा , राष्ट्रीय संयोजक पं अशोक दुबे , राष्ट्रीय प्रवक्ता पं अजय तिवारी , राष्ट्रीय महासचिव पं नरेन्द्र शुक्ला , राष्ट्रीय महासचिव पं रमेश मिश्रा , राष्ट्रीय संरक्षिका पं मंजू त्रिपाठी, राष्ट्रीय महासचिव महिला संघ पं गीता पाण्डेय , राष्ट्रीय संगठन मंत्री पं आशुतोष तिवारी गुड्डू, राष्ट्रीय सचिव पं हरिकेश पाण्डेय , छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पं उदयन त्रिपाठी आदि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन के दोनो नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।

Ravi sharma

Learn More →