गीता हमें सच्चा मार्ग दिखाती है — भूपेश बघेल- अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट-

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

दुर्ग — श्रीमद्भगवद्गीता हमारे जीवन की कठिन परिस्थितियों में भी सच्चा मार्ग दिखाती है। इस दिव्य ग्रंथ में अर्थपूर्ण और यशस्वी जीवन के लिये बहुमूल्य जीवन दर्शन है। मुख्यमंत्री आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड स्थित ग्राम महकाखुर्द में आयोजित गीता जयंती समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन कोसरिया यादव महासभा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को समाज के सदस्यों ने खुमरी पहनायी। मुख्यमंत्री ने भी भगवान कृष्ण का नमन करते हुये जय माधव, जय यादव का नारा लगाया। मुख्यमंत्री  ने कहा कि भगवान कृष्ण से बड़ा कोई आंदोलनकारी नहीं। उन्होंने अन्याय के प्रतिरोध के लिये लोगों को तैयार किया और इनका नेतृत्व किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान कृष्ण ने लोगों से कहा कि गोवर्धन पर्वत के प्रति कृतज्ञ हों। इंद्र इससे कुपित हुये तो उन्होंने गोवर्धन पर्वत को उठाकर लोगों को संरक्षण दिया। उन्होंने बताया कि भगवान कृष्ण के जीवन से हम सीख सकते हैं कि पहले अपने संसाधनों का विकास स्वयं के लिये करें ताकि न्याय की लड़ाई के लिये मजबूत हो सकें। गोपियां दूध, दही मथुरा भेज देती थीं स्थानीय ग्वाल बच्चे कुपोषित रह जाते थे तब कृष्ण जी ने माखन चोरी कर इसका प्रतिरोध किया। इससे हमें शिक्षा मिलती है कि अपने बच्चों को पर्याप्त दूध दही दें ताकि उनका मानसिक और शारीरिक पोषण मिल सके। इस मौके पर विधायक एवं भिलाई महापौर श्री देवेंद्र यादव भी उपस्थित थे।

Ravi sharma

Learn More →